Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Akash Air Defense System: भारत अब अर्मेनिया के लिए Akash Air Defense System का निर्यात करेगा।

 भारत ने आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है: भारत अब अर्मेनिया के लिए Akash Air Defense System का निर्यात करेगा।

भारत की रक्षा क्षमताओं में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित Akash Air Defense System अब आर्मेनिया को निर्यात किया जाएगा। यह समझौता भारत की रक्षा निर्माण और निर्यात क्षमता में हो रही जबरदस्त प्रगति को दर्शाता है।

Akash Defense System की विशेषताएं

यह मध्यम दूरी का मोबाइल सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है।

इसकी रेंज 25 किलोमीटर तक है।

इसे DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) ने विकसित किया है।

यह फाइटर जेट्स, क्रूज़ मिसाइल, ड्रोन, और एयर-टू-सर्फेस मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्ट कर सकता है।




भारत और आर्मेनिया के बीच रक्षा सहयोग

आर्मेनिया न केवल Akash Defense System बल्कि भारत से अन्य प्रकार के गोला-बारूद और 155mm आर्टिलरी शेल्स भी खरीद रहा है। इस समझौते की कुल लागत 57 अरब 94 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।


BEL द्वारा पहला डिलीवरी आर्मेनिया को

भारत की प्रतिष्ठित कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) आर्मेनिया को Akash Defense System की पहली बैटरी प्रदान कर रही है। यह कदम भारत की मेक इन इंडिया और डिफेंस एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत देश की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता का प्रमाण है।

ग्राउंड सपोर्ट में सहयोग

भारत ने आर्मेनिया को ग्राउंड राडार प्रदान कर, ग्राउंड सपोर्ट में भी मदद की है। यह सहयोग दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में गहराते रिश्तों का संकेत देता है।

आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

इस निर्यात के साथ, भारत ने न केवल अपनी रक्षा क्षमताओं को साबित किया है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी मजबूत किया है। यह कदम वैश्विक स्तर पर भारतीय रक्षा उद्योग के बढ़ते प्रभाव और उसकी गुणवत्ता को दर्शाता है।

यह समझौता भारत के लिए गर्व का विषय है और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम।


(Sources: NewsNHeadlines)


Post a Comment

0 Comments